22 दिसंबर भोपाल - दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने सोमवार को वार्ड 30 के अंतर्गत हर्षवर्धन नगर में पेविंग ब्लॉक कार्य के लिए भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन के अवसर पर सबनानी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य किया जा रहे हैं। आज हम पेविंग ब्लॉक कार्य के लिए भूमिपूजन कर रहे हैं। विधायक निधि से 15 लाख की लागत से होने वाले इस कार्य के हो जाने के बाद लोगों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी साथ ही क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के समूचे विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। समूचे क्षेत्र के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा अतिरिक्त राशि देकर जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही को मिल सके, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी जानकारी क्षेत्र की जनता को देता है और उनकी सुविधाओं का लाभ दिलाने में उनकी मदद करता है। क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किया जा रहे हैं,आने वाले कुछ समय में ही हमारे क्षेत्र में कई बड़ी योजनाओं के कार्य भी किए जाएंगे।
हम सभी मिलकर हमारी विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा बनाएंगे।
भूमिपूजन के अवसर पर वरिष्ठ नेता महेश जोशी विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा पंचशील मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रियेश उपाध्याय चंद्रभान यादव हरीश शर्मा प्रकाश मोटवानी राकेश राय सुनील राय सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

.jpeg)
