Type Here to Get Search Results !

Ads

महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म


राजस्थान में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। महिला की शादी के 7 साल बीत चुके थे। लेकिन अब तक यह महिला मां नहीं बन सकी थीं। कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद महिला ने सोमवार को एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। घर में बरसों बाद किलकारियां गूंजने से खुशी का माहौल था। लेकिन जश्न का यह माहौल जल्द ही मातम में तब्दील हो गया।महिला के किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका है। मामला करौली जिले का है। मासलपुर क्षेत्र के पिपरानी गांव की रहने वाली 25 साल की रेशमा ने सोमवार की सुबह 5 बच्चों को जन्म दिया था। महिला की डिलीवरी 7 महीने में ही हो गई थी। हालांकि, प्री-मैच्योर डिलीवरी होने के बाद भी उस वक्त बच्चों की मां स्वस्थ थीं लेकिन बच्चे कमजोर थे।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.