Type Here to Get Search Results !

Ads

हत्या के प्रयास के आरोप में अभिनेता विनीत थात्तिल गिरफ्तार


एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में विनीत थात्तिल को को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कथित हमले के पीड़ित शख्स एलेक्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनीत थात्तिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 24 जुलाई को केरल के अलाप्पुझा निवासी एलेक्स नामक एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में अभिनेता विनीत थात्तिल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि 24 जुलाई को विनीत थात्तिल को एलेक्स नामक एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद एलेक्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी भी अस्पताल में भर्ती एलेक्स ने विनीत थात्तिल के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि विनीत पर एलेक्स का कुछ पैसा बकाया था और जब एलेक्स पैसे मांगने पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने कहा कि अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.