Type Here to Get Search Results !

Ads

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने नारी शक्ति पुरस्कार-2022 के लिए आवेदन पत्र/नामांकन आमंत्रित किए



 

ऑनलाइन आवेदन पत्र/नामांकन 31 अक्टूबर, 2022 तक भेजे जा सकते हैं
बुरहानपुर - भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार-2022 के लिए आवेदन पत्र/नामांकन आमंत्रित किए हैं। नारी शक्ति पुरस्कार, 2022 के लिए आवेदन पत्र/नामांकन केवल निर्दिष्ट वेबसाइट  के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र/नामांकन भेजने के लिये अंतिम तिथि दिनांक 31 अक्टूबर, 2022 है। दिनांक 31 अक्टूबर, 2022 तक प्राप्त सभी आवेदन पत्रों/नामांकनों पर वर्ष 2022 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार के लिए विचार किया जाएगा। नारी शक्ति पुरस्कार-2022 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के अवसर पर यानी 8 मार्च, 2023 को प्रदान किए जाएंगे। नारी शक्ति पुरस्कार के लिए दिशा निर्देश, पात्रता मानदंड और अन्य विवरण महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट  पर उपलब्ध हैं। पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र/नामांकन पोर्टल  पर उपलब्ध हैं।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.