Type Here to Get Search Results !

Ads

एनसीपीसीआर की बेंच के पूर्व तैयारियों को लेकर हुई वर्चुअल मीटिंग

 


खरगोननेशनल बाल अधिकारी संरक्षण आयोग द्वारा खरगोन 

में 22 से 23 सितंबर को बेंच आयोजित होगी। इसी की तैयारियों को लेकर गुरुवार को 

आयोग और संस्था के सदस्यों ने जिला प्रशासन के सम्बंधित अधिकारियों के 

साथ वर्चुअल मीटिंग की।

 बेंच की तैयारियों के लिए महिला बाल विकास द्वारा सम्बंधित बिन्दुओं को 

ध्यान में रखकर प्रारूप तैयार करेगा। साथ ही अब तक किये चाईल्ड रेस्क्यू ऑपरेशन की 

पूरी जानकारी दी जाएगी। आयोग द्वारा कोविड कम्पनशेड और पॉस्को एक्ट के अंर्तगत की 

गई कार्यवाहियों आदि की जानकारी भी ली जाएगी। बेंच आयोजित होने से पूर्व नियुक्त 

किये जाने वाले वोलेंटियरों के लिए पृथक से प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा

 बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री जेएस बघेल, एएसपी श्री मनीष खत्री, कार्यक्रम अधिकारी 

महिला बाल विकास श्रीमति रत्ना शर्मा, मोनिका बघेल, अंजली रघुवंशी, बाल सुरक्षा समिति की 

अध्यक्ष श्रीमती सुधा मोयदेचाइल्ड हेल्प लाइन की मोनू निम्बालकरकिशोर न्याय बोर्ड के 

सदस्य बसंत सोनी व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि ऑनलाइन भी जुड़े।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.