Type Here to Get Search Results !

Ads

चलो हरदा, चलो हरदा का आह्वान: 21 दिसंबर को हरदा में करणी सेना का विशाल जनक्रांति आंदोलन



भोपाल/हरदा।

करणी सेना द्वारा 21 दिसंबर को हरदा के गांधी मैदान में एक विशाल जनक्रांति आंदोलन आयोजित किया जाएगा। यह आंदोलन प्रशासन की कथित दमनकारी नीति के विरोध एवं 21 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा है। आंदोलन का नेतृत्व करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर करेंगे।

करणी सेना के अनुसार, विगत 13 जुलाई को प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर लाठीचार्ज किया गया था, जिसे संगठन ने दमनकारी अत्याचार बताया है। इसी घटना के विरोध में श्री शेरपुर उसी दिन से प्रशासन के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इस घटनाक्रम के उपलक्ष्य में करणी सेना एवं सर्व समाज के बंधुओं द्वारा जनक्रांति आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है।

करणी सेना परिवार, भोपाल महानगर के अध्यक्ष कृष्णा बुंदेला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आंदोलन न केवल करणी सेना बल्कि सर्व समाज की आवाज है। उन्होंने सभी वर्गों के युवाओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में हरदा पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।

आयोजकों ने “चलो हरदा, चलो हरदा” का नारा देते हुए कहा कि यह आंदोलन अन्याय के खिलाफ और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। 21 दिसंबर को गांधी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से करणी सेना के कार्यकर्ता एवं सर्व समाज के लोग शामिल होंगे।


----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.