Type Here to Get Search Results !

Ads

उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू


पहले दिन रविवार को बूथ पर नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की

स्वास्थ्य कर्मी आज और कल घर घर जाकर पिलाएंगे पोलियो की खुराक

दैनिक सुचना अभी तक/रामगोपाल गोपी

सीकर। चिकित्सा विभाग के तीन दिन तक चलने वाले उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान रविवार से शुरू हुआ। पहले दिन जिलेभर में बनाए गए बूथों पर जन्म से पांच साल तक के बच्चों को स्वास्थ्य कर्मियों ने ओरल पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई। 24 व 25 नवम्बर को बूथ पर किसी कारण से नहीं आ पाए वंचित बच्चों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 

अभियान का रविवार को जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रशासनिक व चिकित्सा अधिकारियों ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया।
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजस्थान रोडवेज के बस डिपो में बनाए गए बूथ पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनलाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने बस डिपों में आने वाले बच्चों तथा बसों में सवार जन्म से पांच तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। अभियान के तहत लगाए गए जोनल अधिकारियों व ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियों व सुपरवाइजर्स ने पोलियो बूथों पर जाकर निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि जिले की अनुमानित जनसंख्या 31 लाख 63 हजार 526 के अनुसार चिकित्सा विभाग की ओर से अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले के तीन लाख 20 हजार बच्चों को पोलियो खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में दो सदस्य वाले 3 हजार 223 बूथ बनाए गए। साथ ही 45 ट्रांजिट टीमें, 15 मोबाइल टीमें, 100 वैक्सीन डिपों, 328 सुपरवाइजर, 187 सैक्टर अधिकारी, 13 जोनल अधिकारी नियुक्त किए। सोमवार से शुरू होने वाले घर घर भ्रमण के लिए 3 हजार 223 टीमें बनाई गई हैं।





----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.