दिनांक: 25 दिसंबर 2025
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मध्य प्रदेश आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि अमित शाह जी का मध्य प्रदेश में स्वागत है, लेकिन स्वागत के साथ प्रदेश की जनता के ऐसे पाँच सवाल हैं, जिनसे भाजपा सरकार वर्षों से मुँह चुराती आ रही है।
श्री पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश आज भय, अपराध और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और प्रदेश का गृह विभाग केवल कागज़ों और विज्ञापनों तक सिमट कर रह गया है।
उन्होंने कहा
1. मध्य प्रदेश में 20,000 से अधिक पुलिस पद खाली हैं, जिसके चलते अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आपने अब तक राज्य में इस स्थिति पर ठोस हस्तक्षेप क्यों नहीं किया?
2. NCRB के आंकड़ों में महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में मध्य प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में है। इतने वर्षों में आपने इस राज्य के लिए कोई विशेष सुरक्षा हस्तक्षेप योजना क्यों नहीं बनाई?
3. आदिवासी बहुल जिलों में अत्याचार निवारण कानून के मामलों में गिरफ्तारी, चार्जशीट और सजा की दर बेहद कमजोर है। गृह मंत्रालय ने इन जिलों में विशेष पुलिस व्यवस्था और जवाबदेही अब तक तय क्यों नहीं की?
4. मंदसौर के मल्हारगढ़ थाने को आपने स्वयं देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में से एक घोषित किया था। उसी थाने में एक निर्दोष छात्र को ड्रग्स तस्करी के मामले में फंसाने का गंभीर आरोप सामने आया है। आखिर इस तरह की फर्जी रेटिंग किस आधार पर दी जा रही है?
5. मध्य प्रदेश में 23,000 से अधिक बेटियां लापता हैं और 575 से ज्यादा बलात्कार के आरोपी खुले घूम रहे हैं। यह कानून व्यवस्था के पूर्ण पतन को दर्शाता है। इतने बड़े और गंभीर आंकड़ों के बावजूद गृह मंत्रालय ने अब तक राज्य पुलिस की जवाबदेही तय करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए हैं?
श्री जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में आज आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह दबाव में काम कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से गृह विभाग संभल नहीं रहा है। प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि अपराधियों का राज स्थापित हो चुका है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा—
“मध्य प्रदेश को अब खोखले भाषण, नारों और रेटिंग की राजनीति नहीं चाहिए। प्रदेश की जनता को मजबूत कानून व्यवस्था, जवाबदेह पुलिस तंत्र और सुरक्षित भविष्य चाहिए। -----------------------------------------------------------
✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️
@पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर।
गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज।
🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें
👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे
वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट ।
https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1
📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें ।
नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें।
✍🏻 (संपादक)
मयंक ठाकुर
मो.8827276483

