Type Here to Get Search Results !

Ads

सीईओ श्रीमती तिवारी ने किया ग्राम पंचायत आदमपुर छावनी के कार्यो का निरीक्षण


नल-जल योजना, पंचायत भवन, सी.सी. रोड सहित विभिन्‍न विकास कार्यों का लिया जायजा

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी ने फंदा विकासखण्‍ड की ग्राम पंचायत, आदमपुर छावनी के कार्यो का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने नल-जल योजना का निरीक्षण कर गांव में पेयजल आपूर्ति की स्थिति को देखा। शासकीय शाला में पहुंचकर चले रहे मरम्‍मत कार्य को गुणवत्‍तापूर्ण तरीके से किये जाने हेतु सम्‍बन्धितों को निर्देशित किया। साथ ही अतिरिक्‍त कक्षों में पुस्‍तकालय निर्मित करने एवं खेल मैदान को व्‍यवस्थित किये जाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने ग्राम पंचायत में निर्मित श्‍मशान घाट, सी.टी.यू. एवं सी.सी. रोड एवं मां की बगिया के कार्यो का भी जायजा लिया। पूर्व निर्मित पंचायत भवन निरीक्षण के दौरान शिवानी मिश्रा सीईओ फंदा, कार्यपालन यंत्री जितेंद्र अहिरवार, पी.एच.ई. कार्यपालन यंत्री सुदेश मालवीय, सहायक यंत्री माधुरी पटेल सहित उपयंत्री एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे। टैक्‍स कलेक्‍शन एवं स्‍वच्‍छता की निरंतरता के दिये निर्देश, नवीन पंचायत भवन भूमि का लिया जायजा सीईओ श्रीमती तिवारी ने निरीक्षण के दौरान गांव में साफ-सफाई निरंतर किये जाने एवं टैक्‍स कलेक्‍शन सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्‍बन्धितों को निर्देशित किया। गांव में गांव में दृश्‍य स्‍वच्‍छता के दृष्टिगत पारम्‍परिक रूप से कचरे फेंके जाने वाले स्‍थलों को चयन कर उन्‍हें सी.टी.यू. के रूप में निर्मित करने हेतु भी आवश्‍यक निर्देश दिये गए। नवीन पंचायत भवन हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण कर पंचायत भवन परिसर में सौंदर्यीकरण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.