Type Here to Get Search Results !

Ads

आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में क्रान्तिज्योति सावित्री बाई फुले जी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया गया।




आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में क्रान्तिज्योति सावित्री बाई फुले जी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया गया।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के नेतृत्व में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण एवं नियुक्ति आदेश वितरण का कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी, पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी जी, पूर्व गृहमंत्री श्री महेंद्र बौद्ध जी, संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी, प्रकोष्ठ प्रभारी श्री महेंद्र चौहान जी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार जी, अनुसूचित जाति सेल की प्रभारी श्री भगवती चौधरी जी एवं श्री हेमंत नरवरिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि
जिस सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता की ऐतिहासिक लड़ाई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने दशकों पहले शुरू की थी, आज भाजपा के शासन में उसी विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों को कुचलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में आदरणीय राहुल गांधी जी पूरे देश में संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की उस लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

श्री पटवारी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्रान्तिज्योति सावित्री बाई फुले जी के शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार, सम्मान और अवसर पहुँचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अनुसूचित जाति विभाग की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगी।

इसी दौरान कांग्रेस पार्टी ने इंदौर में हुई गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर भाजपा सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें तथा इंदौर की महापौर पर एफआईआर दर्ज की जाए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास करती रही, तो कांग्रेस पार्टी 11 जनवरी को इंदौर में लोकतांत्रिक तरीके से जंगी आंदोलन करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि 
मध्य प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार ने दलित और आदिवासी परिवारों को जमीन के पट्टे वितरित किए थे, ताकि उन्हें उनका अधिकार सुरक्षित रूप से मिल सके।

हालांकि, वर्तमान समय में ये पट्टे भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों के कब्जे में चले गए हैं, जिससे कानून और व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठते हैं।श्री दिग्विजय सिंह ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि यह स्थिति सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों के खिलाफ है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान की घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा—
“बाबा साहब का अपमान हम किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। जो लोग बाबा साहब का अपमान कर रहे हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। ज़रूरत पड़ी तो हम बाबा साहब के सम्मान की रक्षा के लिए सीने पर गोली खाने को भी तैयार हैं और सीने पर गोली तानने से भी पीछे नहीं हटेंगे।”

कार्यक्रम के अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।


----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.