Type Here to Get Search Results !

Ads

'बूथ चलो, गाँव चलो' अभियान के तहत विदिशा जिले में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों का गठन, किसान-मजदूर चौपाल में भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में प्रदेश भर में चलाए जा रहे 'बूथ चलो, गाँव चलो' अभियान के अंतर्गत आज विदिशा जिले की ठर एवं अहमदपुर पंचायतों में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों का गठन किया गया। 

इस अवसर पर श्री पटवारी ने कहा कि "गाँव-गाँव कांग्रेस मजबूत होगी, तभी प्रदेश मजबूत होगा।" यह अभियान कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को सीधे सुनने का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी श्री प्रभु सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहित रघुवंशी, विदिशा विधानसभा प्रभारी श्री विष्णु विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव श्री आनंद प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव श्री मनोज कपूर, पूर्व विधायक श्री निशंक जैन, सिरोंज विधानसभा प्रत्याशी श्री गगनेंद्र रघुवंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रहलाद रघुवंशी, श्री रणधीर सिंह दांगी, श्रीमति प्रियंका किरार प्रदेश प्रवक्ता श्री राहुल राज, ठर उपब्लॉक अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह दांगी, पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष दास, अहमदपुर विदिशा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष श्री उमराव सिंह कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष श्री माधो सिंह लोधी सहित ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्ष, पंचायत कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

किसान-मजदूर चौपाल को संबोधित करते हुए श्री जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला।
 उन्होंने कहा कि जिस मनरेगा ने देश के करोड़ों मजदूरों को रोजगार की गारंटी दी, उसे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार खत्म कर भगवान राम के नाम पर धोखा दे रही है। 

किसानों से चर्चा में श्री पटवारी ने कहा
"मुझे शौक नहीं है कंधे पर 60 किलो गेहूँ की बोरी लेकर शिवराज सिंह चौहान के घर जाने का, लेकिन अगर मेरे किसान भाइयों की बात नहीं सुनी गई तो यह बोरी फिर से उठेगी।"

श्री पटवारी ने आगे कहा कि महात्मा गांधी जी ने जिस ग्राम स्वराज की परिकल्पना की थी, उसे आज भाजपा सरकार ने पूरी तरह कमजोर कर दिया है। करोड़ों मजदूरों की आर्थिक सुरक्षा का आधार रही मनरेगा व्यवस्था को समाप्त कर नए कानूनों के माध्यम से उनके भरोसे को तोड़ा गया है। अब SIR के तहत लोगों के मतदान के अधिकार पर संशय खड़ा कर लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया जा रहा है।

श्री पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान के माध्यम से हर गांव, हर बूथ तक पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें और कांग्रेस की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य करें।----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.