Type Here to Get Search Results !

Ads

मंत्री श्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ


खेल मैदान से व्यक्तित्व निर्माण तक समग्र विकास हमारा लक्ष्य- मंत्री श्री विश्वास सारंग

भोपाल | 12 मई 2026

सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ किया। मंत्री श्री सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल मैदान से व्यक्तित्व निर्माण तक समग्र विकास हमारा लक्ष्य है। इस वर्ष शिविर को पारंपरिक प्रशिक्षण से आगे बढ़ाते हुए समग्र व्यक्तित्व विकास के दृष्टिकोण से नया स्वरूप और नया नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोह का अर्थ है निरंतर आगे बढ़ना यानि शिखर की ओर निरंतर प्रगति करना। इसी भावना के साथ यह शिविर युवाओं को खेल कौशल के साथ जीवन कौशल भी सिखाएगा। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि आरोह में खेल प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थिंयों के सर्वांगीण विकास केंद्रित गतिविधियां शामिल की गईं हैं। हमारा उद्देश्य एक ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करना है जो शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से संतुलित और सामाजिक रूप से जागरूक हो। मंत्री श्री सारंग ने आगे कहा कि शिविर में विभिन्न आयामों में प्रदेश भर में विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों आयोजित की जाएंगी। जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

इस वर्ष आरोह में होने वाली प्रमुख गतिविधियाँ
इस वर्ष आरोह में खेल गतिविधियाँ, फिटनेस एवं स्वास्थ्य जागरूकता, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन गतिविधियाँ, सामाजिक एवं पारिवारिक जुड़ाव, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता सहित करियर मार्गदर्शन गतिविधियों को शामिल कर विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मलखंभ और रस्साकस्सी की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में खेल और युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव श्री अजय श्रीवास्तव, संचालक श्री अंशुमान यादव, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव, विभागीय अधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।





----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.