Type Here to Get Search Results !

Ads

रीवा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 17 वा राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 17 वा राष्ट्रीय अधिवेशन मध्य प्रदेश के रीवा में संपन्न हुआ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के  संयोजक बख्शी राकेश सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर भारत गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चंद्र मधुपेय मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर ऋषि कुमार मिश्र,मनोजजी, डॉ विश्वास महिपति, डॉ बी एन त्रिपाठी मंच संचालक पवन पुत्र बादल  की गरिमामय  उपस्थिति में दीप जलाकर मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में आत्म बोध से विश्व बोध पर आधारित सत्र रखे गए थे।जिनमें ज्ञाती नाम राष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं को आमंत्रित किया जिसमें पद्मश्री उमाकांत पांडे माखनलाल विश्वविद्यालय पत्रकारिता कुलगुरु विजय मोहन तिवारी साहित्य अकादमी के निदेशक विकाश दवे उर्दू अकादमी की निदेशक नुशरत मेहंदी भारती दीक्षित प्रवीण गुगनानी संपादक साहित्य परिक्रमा हिन्दुदत तत्पुरुष नारायण नायक कटक प्रांत   प्रमुख थे। परिषद गीत प्रांत मंत्री श्रीमती करुणा सक्सेना बाबू देवल मांडवी सिंह ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय अधिवेशन में 34 साहित्यकारों की पुस्तक का विमोचन मंचासिन अतिथियों के हाथों से हुआ।24 प्रांतों से एक हजार से अधिक साहित्यकारों ने भाग लिया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पालक अनिल निमय ने राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारणी की घोषणा की  जिसमें पुनः सुशील चंद्र मधुपेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संघ प्रचारक मनोज जी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री चुना गया।अखिल भारतीय साहित्य परिषद के मध्य प्रांत के प्रांतीयअध्यक्ष कुमार संजीव प्रांतीयमहामंत्री आशुतोष शर्मा के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रांत से राष्ट्रीय अधिवेशन में अन्य प्रांतों की तुलना में सबसे ज्यादा साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मध्य प्रांत इकाई के पदाधिकारियों में प्रांताध्यक्ष कुमार संजीव महामंत्री आशुतोष शर्मा,

सुनील पांसे दिनेश याग्निक ,मुकेश शांडिल्य,राकेश सक्सेना बाबू लाल देवल,साधना सिंह मांडवी सिंह अमित बिल्लौरे जवाहर लाल द्विवेदी श्याम सरल लोमेश गोमे हरिसिंह पतंग के साथ 16 जिलों के जिलाध्यक्षों एवं साहित्यकारों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.