Type Here to Get Search Results !

Ads

भोपाल : दुष्कर्म मामले में फरार इनामी आरोपी को ऐशबाग पुलिस ने धरदबोचा

भोपाल : दुष्कर्म मामले में फरार इनामी आरोपी को ऐशबाग पुलिस ने धरदबोचा

थाना ऐशबाग पुलिस ने दुष्कर्म के प्रकरण में फरार चल रहे इनामी आरोपी अब्दुल अरहम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी थाना शाहजहांनाबाद में दर्ज गंभीर मामले में लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।


घटना का विवरण

दिनांक 25 नवंबर 2025 को थाना शाहजहांनाबाद में दर्ज अपराध क्रमांक 480/2025, धारा 69, 127(1) BNS के फरार आरोपी अब्दुल अरहम की तलाश में शाहजहांनाबाद थाना स्टाफ (उनि सूरज अतुलकर सहित) थाना ऐशबाग पहुंचा।

वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, एवं डीसीपी जोन-01 आशुतोष गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।


गिरफ्तारी की कार्यवाही

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 रश्मि अग्रवाल दुबे और एसीपी जहाँगीराबाद बिट्टू शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे उसके पते म.न. 81/1, बाबू मस्तान के पास वाली गली, बाग उमराब दुल्हा, ऐशबाग, भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई हेतु थाना शाहजहांनाबाद रवाना किया गया।


टीम की सराहनीय भूमिका

इस गिरफ्तारी में निम्न पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—

  • निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर

  • उ.नि. गनपत सिंह

  • प्रआर 1036 अमित

  • uनि सूरज अतुलकर (शाहजहांनाबाद)

  • आर 535 दीपक

  • आर 3206 राकेश ठाकुर


गिरफ्तार आरोपी

  1. अब्दुल अरहम, निवासी: म.न. 81/1 बाबू मस्तान के पास वाली गली, बाग उमराब दुल्हा, ऐशबाग, भोपाल




-----------------------------------------------------------
 ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.