Type Here to Get Search Results !

Ads

इंदौर में दूषित पेयजल से चार की मौत, 150 से अधिक बीमार जीतू पटवारी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, सरकार पर साधा निशाना


उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से इंदौर की जनता लगातार शिकायत कर रही थी कि पीने का पानी दूषित है, लेकिन न तो प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और न ही समय रहते कोई ठोस कार्रवाई की गई। इसी लापरवाही का परिणाम है कि आज चार परिवार अपने प्रियजनों को खो चुके हैं और सैकड़ों लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

इंदौर। इंदौर में दूषित पेयजल के कारण चार लोगों की मौत और 150 से अधिक लोगों के बीमार होने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को इंदौर के वर्मा अस्पताल पहुंचे और भर्ती पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि पीड़ितों से मिलकर मन अत्यंत व्यथित है। उनके चेहरों पर डर, दर्द और असहाय पीड़ा साफ दिखाई देती है। मोहन सरकार की गंभीर लापरवाही के कारण किसी निर्दोष नागरिक की जान जाना शासन व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है। मध्य प्रदेश में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां भाजपा सरकार की उदासीनता और भ्रष्टाचार की कीमत आम जनता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।

जीतू पटवारी ने मांग की कि इस गंभीर मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक सरकार की ओर से कोई मंत्री, विधायक या जिला कलेक्टर अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जानने नहीं आया, जो सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

अंत में उन्होंने ईश्वर से सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और दिवंगतों के परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।







----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.