भोपाल। साहू लॉ चेम्बर द्वारा प्रकाशित कैलेंडर 2026 का विमोचन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह कैलेंडर विगत 25 वर्षों से निरंतर प्रकाशित किया जा रहा है, जिसके संपादक अखिल भारतीय नोटरी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लॉयन महेश कुमार साहू एडवोकेट हैं।
बहुरंगीय इस कैलेंडर को आम जनता के लिए निःशुल्क वितरित किया जाता है। कैलेंडर में हाईकोर्ट के अवकाश, जिला न्यायालय एवं मध्यप्रदेश शासन के अवकाशों की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ प्रमुख नेताओं एवं अधिकारियों की जानकारी शामिल की गई है। इसके अतिरिक्त एम.पी.ई.बी., भोपाल के अस्पतालों, श्मशान घाटों तथा शव वाहनों के महत्वपूर्ण टेलीफोन एवं मोबाइल नंबरों का भी समावेश किया गया है, जिससे आमजन को सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर कैलेंडर के संपादक लॉयन महेश कुमार साहू एडवोकेट के साथ अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम पटेल एडवोकेट, संजय गुप्ता एडवोकेट, संजय कुमार सेन एडवोकेट, पीयूष साहू एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने कैलेंडर को जनहित में उपयोगी बताते हुए साहू लॉ चेम्बर के इस प्रयास की सराहना की।
