Type Here to Get Search Results !

Ads

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने 45 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।


हरा भरा पार्क अब कहलाएगा अटल उद्यान पार्क, 15 लाख की लागत से बनेगी बाउंड्री बाल 

भोपाल : गोविंदपुरा क्षेत्र में इतना बड़ा पार्क होना सौभाग्य की बात है और इसका सौंदर्यीकरण देखने लायक है। हरा भरा पार्क के नाम से मशहूर यह उद्यान अब श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। यह बात पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा में 45 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन के दौरान कहीं। 

वार्ड 64 के हरा भरा अटल उद्यान पार्क में 15 लाख की लागत से बनने वाली बाउंड्री वालों का भूमिपूजन किया। क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास हो यही हमारी प्राथमिकता है। वार्ड 64 में होप हॉस्पिटल से आजाद नगर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत लगभग 30 लाख 21 हजार रुपए है। 

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने श्रद्धेय बाबूजी का भी पूरा साथ दिया था और हमारे साथ भी मजबूती के साथ खड़ी है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा विकास इस क्षेत्र में हो यह हमारी प्राथमिकता है। हमारी कोशिश रहती है कि ज्यादा बजट लेकर आए और निरंतर विकास कार्य चलते रहे। 

उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री संतोष ग्वाला, पार्षद श्रीमती छाया ठाकुर, श्रीमती ममता मनोज विश्वकर्मा, श्री भीकम सिंह बघेल, श्री सुरेंद्र वाटिका, श्री प्रदीप लोधी, श्री प्रदीप पारासर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।

----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.