दिनांक 24 दिसंबर 2025
आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं और मतदाता अधिकारों पर हमला को लेकर में पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
इस अवसर पर मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री मुकेश नायक, चुनाव आयोग कार्य प्रभारी श्री जे.पी. धनोपिया, पूर्व संगठन महासचिव श्री राजीव सिंह, मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी श्री ललित सेन सहित प्रदेश प्रवक्ता श्री भूपेंद्र गुप्ता, श्री आनंद जाट, श्री मिथुन अहिरवार एवं श्री जितेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा
पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा 23.12.2025 को एसआईआर के प्रथम चरण के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कीं। उन्होंने कहा कि सत्यापन के नाम पर 5 करोड़ 31 लाख मतदाताओं में Not Mapping को गलत तरीके से शामिल किया गया, जबकि उनकी अलग सूची न तो बूथों पर चस्पा की गई और न ही वेबसाइट पर अपलोड की गई।
उन्होंने बताया कि ASDR सूची की प्रिंट प्रति न तो बीएलओ को दी गई और न ही राजनीतिक दलों को, जिससे डिलीट किए गए मतदाताओं की पहचान संभव नहीं हो पा रही है।
श्री वर्मा ने कहा कि एसआईआर के दौरान बूथों में बदलाव किए गए, जिन नए बूथों पर न तो बीएलए नियुक्त हैं और न ही उन्हें जानकारी दी गई, जिससे दावा–आपत्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर बीएलओ द्वारा बीएलए को मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
उन्होंने मतदान केंद्रों के तथ्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्तमान में कुल 71,930 मतदान केंद्र हैं, जिनमें पूर्व अनुमोदित 65,014, 1200 से अधिक मतदाताओं पर 6,704 नए, 2 किमी से अधिक दूरी पर 230 नए और 18 विलोपित केंद्र शामिल हैं।
पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा दर्ज आपत्तियों का अब तक निराकरण नहीं हुआ है। यदि शीघ्र सभी बिंदुओं पर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस मताधिकार की रक्षा के लिए संवैधानिक व न्यायिक मार्ग अपनाएगी।
CWC सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी का बयान
सीडब्ल्यूसी सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक दबाव के कारण कर्मचारियों की हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और इसके लिए निर्वाचन आयोग व सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि कम समय में अत्यधिक कार्य का दबाव डालने से कई कर्मचारियों की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई, लेकिन न सरकार और न ही निर्वाचन आयोग ने अब तक संवेदना व्यक्त की, जो गंभीर असंवेदनशीलता है।
श्री पटेल ने बताया कि एसआईआर में प्रदेशभर में 42.74 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए और 8.42 लाख मतदाताओं को “पता नहीं” बताकर सूची से बाहर किया गया। उन्होंने कहा कि 2023 के चुनाव में 30–35 लाख वोटों का अंतर था और केवल उनकी विधानसभा में ही 16 हजार नाम काटे गए, जिससे चुनाव प्रभावित हुआ।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा उठाए गए सवाल आज सच साबित हो रहे हैं। रीवा, ग्वालियर, शिवपुरी और भिंड सहित कई जिलों में बड़े पैमाने पर फर्जी और कटे हुए मतदाता पाए गए हैं। यह लोकतंत्र पर हमला है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री जे.पी. धनोपिया ने कहा कि
ड्राफ्ट पब्लिकेशन के समय यह स्पष्ट किया गया था कि मतदाता सूची की प्रतियां बीएलओ को उपलब्ध कराई जाएंगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि दावा–आपत्ति के निराकरण के लिए निर्वाचन आयोग ने एक माह का समय दिया है, परंतु यह प्रक्रिया तभी निष्पक्ष होगी जब निराकरण के दौरान कांग्रेस के बीएलए को भी साथ में बैठाया जाए।
-----------------------------------------------------------
✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️
@पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर।
गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज।
🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें
👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे
वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट ।
https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1
📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें ।
नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें।
✍🏻 (संपादक)
मयंक ठाकुर
मो.8827276483

