सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने अशोकनगर में सट्टा संचालन एवं अवैध आर्थिक गतिविधियों के आरोपी आजाद खान से जुड़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी पर सख्त एक्शन लिया है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मंत्री श्री सारंग ने आजाद खान की KGN साख सहकारी संस्था मर्यादित, वार्ड क्रमांक 10, अशोकनगर की सभी वित्तीय ट्रांजेक्शन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री श्री सारंग ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कर 07 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जांच में यदि किसी भी स्तर पर दोष सिद्ध होता है, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब तक आजाद खान की KGN साख सहकारी संस्था मर्यादित के सभी तरह के वित्तीय लेनदेन पर रोक रहेगी।
जानकारी के अनुसार , आजाद खान के विरुद्ध सट्टा संचालन सहित अन्य आपराधिक मामलों में पहले से कार्रवाई चल रही है तथा वह वर्तमान में जेल में बंद है। अवैध आर्थिक गतिविधियों के संदेह के चलते संबंधित क्रेडिट सोसायटी की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई गई है।-----------------------------------------------------------
✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️
@पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर।
गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज।
🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें
👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे
वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट ।
https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1
📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें ।
नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें।
✍🏻 (संपादक)
मयंक ठाकुर
मो.8827276483

