Type Here to Get Search Results !

Ads

अश्वगंधा: तनाव मुक्ति से किसानों की समृद्धि तक, कौशाम्बी में आयुष जागरूकता अभियान


कौशाम्बी।
आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव, कमजोरी और थकान आम समस्या बन चुकी है। इन समस्याओं का प्राकृतिक समाधान अश्वगंधा है, जो न केवल शरीर की ताकत बढ़ाता है बल्कि मन को भी तरोताजा करता है। यह बातें सोमवार को करारी इंटर कॉलेज में आयोजित आयुष जागरूकता अभियान के दौरान डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन रिजवी ने कहीं। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से नव ज्योति संस्थान द्वारा आयोजित किया गया।
कर्रार हुसैन रिजवी ने कहा कि प्रकृति ने मानव को अनेक औषधीय पौधे प्रदान किए हैं, जिनमें अश्वगंधा का विशेष स्थान है। इसे केवल औषधीय पौधा नहीं बल्कि शरीर और मन दोनों के लिए ऊर्जा का प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। नियमित सेवन से यह तनाव, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक है।
कार्यक्रम में उपस्थित उप जिला कृषि अधिकारी अनुज कुमार मौर्य ने कहा कि अश्वगंधा एक अत्यंत शक्तिशाली औषधीय पौधा है, जो शारीरिक शक्ति बढ़ाने के साथ मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने किसानों से औषधीय फसलों की ओर रुख करने का आह्वान किया।
करारी इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिलीप जायसवाल ने बताया कि अश्वगंधा की खेती देश के कई हिस्सों में होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान इसके प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। इसका सेवन चूर्ण और आयुर्वेदिक अरिष्ट (सिरप) के रूप में किया जाता है। प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अश्वगंधा के तना, पत्तियां और जड़—तीनों में औषधीय गुण पाए जाते हैं।
देवेंद्र शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अश्वगंधा किसानों के लिए वरदान है। यह एक नकदी फसल है, जो धान और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों की तुलना में कई गुना अधिक मुनाफा दे सकती है। इसकी खेती में कम पानी और कम लागत लगती है, जबकि बाजार में इसकी मांग लगातार बनी रहती है। अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी इसके लिए सर्वोत्तम है। जून-जुलाई में इसकी बुआई की जाती है और यह सूखा सहिष्णु फसल है।
इसी क्रम में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ग्राम सभा बमरौली शुजातपुर में रुद्र फाउंडेशन, नव ज्योति संस्थान प्रयागराज और राष्ट्रीय पादप बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में भी अश्वगंधा खेती विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पवन प्रभात ने कहा कि अश्वगंधा की खेती से किसानों की आय दोगुनी से अधिक हो सकती है और प्रधानमंत्री के किसानों को खुशहाल बनाने के सपने को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में किसानों को तिलहन बीज पैकेट मुफ्त वितरण की जानकारी दी गई। प्रभाकर दुबे, विनय शर्मा, मनमोहन मिश्रा, अभय राज गुप्ता, अजय द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर किसानों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए गए तथा पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।


----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.