विदिशा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक विदिशा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के 32 जिलों से आए लगभग 135 पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
बैठक के मुख्य अतिथि विश्वास कैलाश सारंग ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए युवाओं से रक्तदान में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने धर्म-परिवर्तन के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने तथा प्रत्येक जिले में सामाजिक पत्रिका के निर्माण पर बल दिया, ताकि संगठनात्मक संवाद और सामाजिक चेतना को सशक्त किया जा सके।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूज्य कैलाश नारायण सारंग की सूक्ष्म प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में महासभा देशभर में नवीन एवं रचनात्मक नवाचारों को क्रियान्वित कर रही है। राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव ‘नीलू’ ने समाज में एकता, समरसता और संगठनात्मक मजबूती को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री ब्रजेश श्रीवास्तव ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक विमलेश सक्सेना रहे। बैठक के प्रारम्भ में भगवान श्री चित्रगुप्त जी एवं पूज्य कैलाश नारायण सारंग के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत खरे, अमित श्रीवास्तव, समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं अनेक जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से इंजी. सुधीर श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सचिन सक्सेना, अभिषेक श्रीवास्तव, दिनेश सक्सेना, कैलाश सक्सेना, डी. के. सक्सेना, जगदीश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, रविशरण मुड़िया, संजय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अक्षय श्रीवास्तव मनीष सक्सेना शरद श्रीवास्तव रिंकेश श्रीवास्तव गणेश श्रीवास्तव शुभम सक्सेना, रजत शशांक सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक सरोकारों, युवाओं की सहभागिता तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर सार्थक चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
-----------------------------------------------------------
✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️
@पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर।
गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज।
🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें
👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे
वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट ।
https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1
📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें ।
नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें।
✍🏻 (संपादक)
मयंक ठाकुर
मो.8827276483


