Type Here to Get Search Results !

Ads

एमसीयू में छात्र भड़के, परीक्षा रोकने पर NSUI का प्रशासन के खिलाफ़ हंगामा

22/12/25

एमसीयू में छात्र भड़के, परीक्षा रोकने पर NSUI का प्रशासन के खिलाफ़ हंगामा

प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में छात्रों का आक्रोश, विश्वविद्यालय परिसर में हुआ हंगामा

भोपाल।  
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा में बैठने से रोके गए छात्रों की समस्याओं को लेकर आज एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु से मुलाकात की। छात्रों में व्याप्त असंतोष और आक्रोश के चलते विश्वविद्यालय परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति भी बनी।
प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु के समक्ष छात्रों से जुड़े शैक्षणिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मुद्दों को रखा। छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कुलगुरु ने स्वयं सभी पक्षों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि किसी भी छात्र के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जाएगा।
कुलगुरु ने यह भी कहा कि यदि किसी शिक्षक द्वारा छात्रों के साथ दुर्व्यवहार या मानसिक दबाव बनाने की शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो उन्हें गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई।

इस दौरान एनएसयूआई द्वारा विश्वविद्यालय की कैंटीन के पानी की लैब जांच रिपोर्ट भी सौंप दी गई, जिसमें पानी के प्रदूषित होने की पुष्टि हुई है। संगठन ने इसे छात्रों के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी ने मांग रखी कि ऐसे शिक्षक, जो छात्रों पर अनावश्यक मानसिक दबाव बनाते हैं या भय का माहौल पैदा करते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विश्वविद्यालय में स्वस्थ और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बना रहे।

चौकसे ने कहा कि एमसीयू में छात्रों का आक्रोश इस बात का संकेत है कि उनके साथ अन्याय हुआ है। कुलगुरु ने निष्पक्षता का आश्वासन दिया है। एनएसयूआई छात्रहित में हर स्तर पर संघर्ष और संवाद जारी रखेगी।

एनएसयूआई प्रदेश सचिव अमन पठान ने कहा कि छात्रों को परीक्षा से वंचित करना, दूषित पानी और मानसिक दबाव ये मामूली मुद्दे नहीं हैं। संगठन छात्रों के स्वास्थ्य, सम्मान और भविष्य की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है।

एनएसयूआई ने स्पष्ट किया है कि यदि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो संगठन छात्रहित में आगे की रणनीति तय करेगा।




----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.