Type Here to Get Search Results !

Ads

मोदी जी कहते हैं ‘देश नहीं बिकनेदुंगा’, मप्र में भाजपा ज़िला अस्पताल निजी हाथों में दे रही है — जीतू पटवारी


मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर, भाजपा सरकार पूरी तरह विफल — जीतू पटवारी
दिनांक: 23दिसंबर 2025, भोपाल
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने आज विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश के विज़न और अपने ही वचन पत्र की अधूरी गारंटियों पर चर्चा करने के बजाय सरकार जनता को गुमराह करने में लगी है।

श्री पटवारी जी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर उनका स्वागत करते हुए प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर पाँच सीधे सवाल पूछे—
मध्यप्रदेश के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में निजी भागीदारी क्यों की जा रही है?

छिंदवाड़ा में कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है?

इंदौर के शासकीय अस्पताल में बच्चों को चूहों द्वारा कुतरने जैसी अमानवीय घटनाएं क्यों हो रही हैं?

‘साइंस हाउस’ घोटाले में लाखों फर्जी जांच कर सरकारी धन की लूट कैसे की गई?

मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की भारी कमी क्यों है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि
 जिस राज्य में दवा ज़हर बन रही हो, मासूम बच्चों को HIV विषाक्त खून चढ़ाया जा रहा हो, नवजातों को चूहे कुतर रहे हों और अस्पतालों के आईसीयू में आग लगती हो — वहां स्वास्थ्य मंत्री की चुप्पी सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करती है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि 23,535 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य बजट को ईमानदारी और पारदर्शिता से खर्च किया जाए, तो मध्यप्रदेश के हर नागरिक का इलाज मुफ्त संभव है। लेकिन भाजपा सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार अब छोटे-छोटे बच्चों की जान ले रहे हैं।

श्री पटवारी जी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी पर तंज कसते हुए कहा कि दो वर्ष पूरे होने के बाद भी सरकार यह बताने में व्यस्त है कि मुख्यमंत्री के बंगले में कौन रहता है और कौन नहीं, जबकि प्रदेश की 8 करोड़ जनता को इससे कोई सरोकार नहीं है। जनता को इलाज, इंसाफ़ और सुरक्षा चाहिए — इमारतें और प्रचार नहीं।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कथन “देश नहीं बिकने दूँगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए ज़िला अस्पतालों को भाजपा सरकार निजी उद्योगपतियों को सौंप रही है। यह कैसा अभिनंदन और कैसी नीति है?

अंत में श्री पटवारी जी ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बन चुके हैं। जनता उम्मीदें छोड़ चुकी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सरकार अब चूहों पर भी नियंत्रण नहीं रख पा रही? यदि व्यवस्था नहीं संभल सकती, तो सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी।

----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.