नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साधा तीखा निशाना
विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आज प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस विधायकदल ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आपत्ति को प्रभावी रूप से दर्ज कराने के लिए “बंदर के हाथ में उस्तरा” कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस प्रतीकात्मक विरोध के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भाजपा सरकार के हाथों में सत्ता का उस्तरा आ जाने के बाद वह प्रदेश की जनता के हितों को लगातार आहत कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने कहा कि—
“बंदर रूपी भाजपा सरकार के हाथ में उस्तरा आ गया है, और वह युवाओं के रोजगार, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर बेरहमी से उस्तरा चला रही है।”
उन्होंने आगे कहा कि—
-
प्रदेश में बेरोज़गारी चरम पर है,
-
स्वास्थ्य सुविधाएँ बदहाल हैं,
-
कानून-व्यवस्था अस्त-व्यस्त है,
-
और किसान अपने न्याय एवं अधिकारों के लिए भटकने को मजबूर हैं।
श्री सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की मूल समस्याओं से मुंह मोड़कर केवल राजनीतिक स्टंट में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकदल जनता की आवाज़ बनकर हर मोर्चे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करता रहेगा।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह प्रदेश की जनता के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।
सादर – प्रकाशनार्थ

.png)