Type Here to Get Search Results !

Ads

भोपाल जिला सत्र न्यायालय परिसर में सुंदरकांड का भव्य आयोजन


भोपाल।
भोपाल जिला सत्र न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में अधिवक्ता श्रीमती प्रमिला राठौड़ द्वारा सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने सहभागिता की और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का श्रवण किया।

कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालु अधिवक्ताओं को हलवा प्रसाद एवं उबले चनों का प्रसाद वितरित किया गया, जिसका सभी ने लाभ लिया। आयोजन के सफल संपन्न होने पर कोर्ट परिषद के समस्त अधिवक्ताओं ने श्रीमती प्रमिला राठौड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री देवेंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय परिसर में प्रत्येक मंगलवार दोपहर 2:45 बजे हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से किया जाता है, जिसके आज 100 सप्ताह पूर्ण हो गए हैं। इसी शुभ अवसर पर श्रीमती प्रमिला राठौड़ के द्वारा सुंदरकांड का यह भव्य आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन अधिवक्ताओं के बीच सकारात्मक ऊर्जा, एकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.