Type Here to Get Search Results !

Ads

इंडिया हैबिटेट सेंटर दिल्ली में आयोजित हुआ विकसित भारत संवाद कार्यक्रम





नई दिल्ली।
आज इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में विकसित भारत संवाद कार्यक्रम (Indo International Intellectual Conclave 2026) का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित अतिथि, राजनयिक, पूर्व मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मॉरीशस की पूर्व मंत्री एवं भारत में मॉरीशस की पूर्व राजदूत श्रीमती शैलाबाई बापो जी, मॉरीशस के पूर्व कैबिनेट मंत्री (आर्ट एंड कल्चर) एवं भारत में पूर्व राजदूत श्री मुखिश्वर चुन्नी जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती स्वाति मालीवाल जी, शिवसेना के राष्ट्रीय महासचिव श्री राजेश वर्मा जी (उत्तर प्रदेश), उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री राजेश टंडन जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व IAS एवं राजस्व सचिव श्री राधेश्याम मिश्रा जी, गृह मंत्रालय से श्री सी.पी. तिवारी जी, हरियाणा के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP श्री प्रदीप कोठारी जी, तथा करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज चौहान जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत की परिकल्पना, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, बौद्धिक विमर्श, सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं राष्ट्रीय विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार रखे गए। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने भारत को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर सम्मान समारोह, बौद्धिक संवाद एवं नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, शोधकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन चार्ल्स वॉल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च के तत्वावधान में किया गया।



----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.