हे मां नर्मदा हमें माफ करना!
मिश्रीलाल कोहरे ओंकारेश्वर/खंडवा
मां नर्मदा जिनके दर्शन मात्र से प्राणी का जीवन सफल हो जाता है। उस मां रेवा का जल ओंकारेश्वर में स्नान करने लायक नहीं रहा है। यहां पर लगभग 8 नालों का गंदा पानी मां नर्मदा के जाल में मिल रहा है। जिम्मेदारो का ध्यान नहीं है।
सिंहस्थ 2028 को लेकर ओंकारेश्वर में करोड़ों के विकास कार्य प्रारंभ हो गए हैं। यहां पर बने सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट की ओर किसी का ध्यान नहीं है। सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट होने के बाद भी मां नर्मदा का जल मैला हो रहा है
यहां पूरे नगर का गंदा पानी नर्मदा में मिलरहा है। घाटों पर गंदगी होने के कारण स्नान करना मुश्किल हो रहा है। श्रद्धालु जब यहां घाटों पर पहुंचते हैं और गंदगी देखते हैं तो बिना स्नान किया ही चले जाते हैं। ओंकारेश्वर में नर्मदा की स्वच्छता के लिए भले ही निजी संस्थाओं, संगठनो द्वारा प्रयास किया जा रहे हो।नगर परिषद द्वारा चार स्थानों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए गए हैं। लेकिन इसमें सीवेजट्रीटमेंट प्लांट बंद है।
इसकी शिकायत होने के बाद भी नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। नगर परिषद ओंकारेश्वर कुछ वर्षों से प्रभारी सीएमओ के भरोसे हीचल रही है। प्रशासन यहां स्थाई सीएमओ की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।
नालों का गंदा पानी नर्मदा में मिल रहा है जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे
मां नर्मदा की जलधारा में तीर्थ क्षेत्र ओंकारेश्वर में नालों का गंदा पानी बहाया जा रहा है।
ओंकार मठ पर स्थित घाट पर बने शिवेज ट्रीटमेंट प्लांट एक वर्ष से अधिक समय से बंद पड़ा है। कैलाश खो क्षेत्र का गंदा पानी नाली के माध्यम से ओमकार मठ घाट में मिल रहा है। यह ओंकार पर्वत परिक्रमा मार्ग भी है इस रास्ते पर गंदा पानी फैल रहा है।
शिवपुरी क्षेत्र में बस्तियों की गंदगी नर्मदा में मिल रही है
ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के शिवपुरी क्षेत्र में 4 से 5 स्थानो की बस्तियों से निकाला गंदा पानी सीधे नर्मदा में मिलता है नगर परिषद ओंकारेश्वर ने यहां पर सिविल ट्रीटमेंट प्लांट भी नहीं लगाया है। केवल रामघाट के पास मां नर्मदा में गंदा पानी मिलने से स्नान करना भी मुश्किल हो रहा है।
बता दे की सेहत 2028 की तैयारी को लेकर ओंकारेश्वर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं लेकिन मां मोक्षदायिनी नर्मदा के लिए कोई योजना नहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस ओरध्यान नहीं दे रहे हैं।
आस्था से खिलवाड़ ना हो
नर्मदा केवल नदी नहीं हमारी आस्था एवं जीवन रेखा है इसके बावजूद नगर का गंदा पानी सीधा नर्मदा में छोड़ा जा रहा है। इससे मां नर्मदा का पानी प्रदूषित हो रहा है एवं आस्था से खिलवाड़ हो रहा है। प्रशासन को शीघ्र शिवैजस्टेटमेंट प्लांट चालू करना
चाहिए।
नए सिरे से होगा काम
मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का काम था जिस पर कमिश्नर नगरी विकास विभाग द्वारा एमपी यूडीसीपर करवाई की गई है।
कमिश्नर अर्बन ने इसके लिए नई टीम को जिम्मेदारी सोपी है। एमपी यूडीसी की नई टीम नए सिरे से काम करेगी।
-खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता
-----------------------------------------------------------
✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️
@पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर।
गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज।
🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें
👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे
वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट ।
https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1
📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें ।
नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें।
✍🏻 (संपादक)
मयंक ठाकुर
मो.8827276483




