Type Here to Get Search Results !

Ads

जेएनयू में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी पर मंत्री श्री विश्वास सारंग की तीखी प्रतिक्रिया



देश के प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी निंदनीय, देशद्रोह की श्रेणी में आती है– मंत्री श्री सारंग

भोपाल, 06 जनवरी 2026,

जेएनयू में छात्रों द्वारा लगाए गए आपत्तिजनक नारों पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जेएनयू में लगाए गए नारे न केवल निंदनीय हैं, बल्कि देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं। देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिये इस प्रकार आपत्तिजनक नारे लगाना देश की जनता को गाली देने के समान है। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने वाली ताकतें लंबे समय से इस प्रकार की अनर्गल और आपत्तिजनक बयानबाजी करती आ रही हैं।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि इस मानसिकता की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेशी दौरों से होती है। जब विपक्ष के नेता विदेश जाकर भारत के मान-सम्मान को ठेस पहुँचाते हैं, तो ऐसी देशविरोधी सोच को संरक्षण मिलता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता आतंकवाद और देशविरोधी ताकतों को अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण देने का काम करते रहे हैं।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस सहित समस्त विपक्ष वोट से जीत नहीं पा रहा है, इसलिए सत्ता में आने के लिए षड्यंत्र रच रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्न चिन्ह लगाने वाला विपक्ष देशविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देशविरोधी ताकतों का समर्थन करती आयी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत ना देने को लेकर कांग्रेस समेत विपक्ष देशविरोधी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे है। 

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में देशद्रोही और संविधान विरोधी बातें होना अत्यंत आपत्तिजनक है। भारत में रहने वाला प्रत्येक देशभक्त नागरिक ऐसी मानसिकता को स्वीकार नहीं करता। उन्होंने कहा कि यह मानसिकता जेएनयू के विद्यार्थियों की नहीं है, बल्कि उन लोगों की है जो देश को तोड़ने का षड्यंत्र रचते हैं।



----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.