Type Here to Get Search Results !

Ads

NEET UG 2026 में बड़े पैमाने पर पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन


भोपाल/मध्य प्रदेश  दिनांक: 13 मई 2026

देश के 22 लाख छात्रों ने नीट की तैयारी की थी पेपर लीक होने के कारण इन लाखों बच्चों का भविष्य तबाह हो गया:प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रवि कांत द्विवेदी।


आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के तमाम कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में आज वोरोध प्रदर्शन किया हैँ : एस पी सिंह प्रदेश संगठन मंत्री।
  
  
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक [NEET UG] 2026 में बड़े पैमाने पर पेपर लीक, अनियमितताओं और जांच एजेंसियों द्वारा साझा किए गए ठोस इनपुट के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार ने लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, यह कहना है आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश पाठक का।

आम आदमी पार्टी इस घोटाले की कड़े शब्दों में निंदा करती है। NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बार-बार पेपर लीक होना शिक्षा व्यवस्था की नाकामी और केंद्र सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। छात्रों के सपनों, उनके परिवारों की उम्मीदों और वर्षों की मेहनत को इस तरह कुचला जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आज आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी की सरकार से प्रमुख मांगें:
1. NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए।  
2. दोषी अधिकारियों, कोचिंग माफिया और संलिप्त व्यक्तियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो।  
3. प्रभावित छात्रों के हित में नई परीक्षा की तारीख शीघ्र घोषित की जाए और परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी बनाया जाए।  
4. शिक्षा में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ठोस नीतिगत सुधार लागू किए जाएं।  

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिन्हाज़ आलम का स्पष्ट मानना है कि शिक्षा किसी के भी सपनों से खिलवाड़ करने का साधन नहीं बन सकती। हम छात्रों के साथ खड़े हैं और उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगे।


----------------------------------------------------------- ✍️दैनिक सूचना अभी तक, नई सोच नया अंदाज✍️ @पढ़ें पूरी खबर सिर्फ दैनिक सूचना अभी तक पर। गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज। 🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए डाउनलोड करें 👉🏻 दैनिक सूचना अभी तक का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल https://www.soochnaabhitak.in को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट । https://www.youtube.com/@soochnaabhitak?sub_confirmation=1 📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें । अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में- हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें । नोट : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें। ✍🏻 (संपादक) मयंक ठाकुर मो.8827276483

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.