Type Here to Get Search Results !

Ads

प्राकृतिक संकट में एक दूसरे का मिलकर सहयोग करें- मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री जी ने कुरवाई पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से किया संवाद


 



विदिशा - प्राकृतिक संकट में एक दूसरे का मिलकर सहयोग करना चाहिए, यह विपदा का समय है, जनहित के कार्यों में सबको मिलकर सहयोग करना चाहिए, जिनके मकानों, फसलों का संपत्ति का नुकसान हुआ है, उनका सर्वे कराया जाकर सरकार भरपूर मदद करेगी, उक्त आशय के विचार मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज बुधवार को कुरवाई में बाढ़ पीड़ितों से संवाद के दौरान व्यक्त किए हैं।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कुरवाई आगमन पर विधायक श्री हरिसिंह सप्रे, सांसद श्री राज बहादुर सिंह ने बीना के रिफाइनरी परिसर में हेलीपैड पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बीना विधायक श्री महेश राय सहित अन्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को ग्राम बनडोरा, वोथी के ग्रामीणों ने ग्राम लायरा में एकत्रित होकर बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुरवाई नगर में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडियाबंधुओं से संवाद करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों की संपत्ति का नुकसान का सर्वे किया जाएगा। प्रत्येक बाढ़ पीड़ित की भरपूर मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान कुरवाई के वार्ड नंबर 13 मालीपुरा होते हुए पीराखार नाला स्थित माया सिटी के के अलावा वार्ड नंबर 8, 13 और 3 के बाढ़ पीड़ितों से मिले हैं।

मुंख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रशासन से नगर के गरीबों के मकान एवं उनकी संपत्ति के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी को ग्राम मढ़िया, मददूखेड़ी, जोनाखेड़ी, मोहनियाखेड़ी मोंदनखेड़ी, कोठा, सिरावली, भुगावली, लेटनी, बकवारा, सडेरा आदि ग्रामों के ग्रामीणों ने उनके मकान क्षतिग्रस्त होने तथा गांव में पानी भरने फसलें नष्ट होने की जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण हुए फसलों के नुकसान का सर्वे करवाकर किसानों को समुचित राहत वितरण के निर्देश दिए हैं। विधायक हरि सिंह सप्रे ने इस मौके पर बताया कि क्षेत्र में बाढ़ के कारण हुई भारी तबाही की जानकारी उनके द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान को टेलीफोन पर दी गई थी। बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान कुरवाई पहुंचे और उनके द्वारा बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का स्वयं भ्रमण किया गया तथा हवाई सर्वे कर बाढ़ ग्रस्त ग्रामों की स्थिति का जायजा लिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.