Type Here to Get Search Results !

Ads

पूर्व मंत्री श्री पीसी शर्मा और श्री भास्कर राव रोकड़े जी की संयुक्त पत्रकार वार्ता


मुक्ताकाश मंच रविन्द्र भवन भोपाल में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होगा... इंदिरा गांधी 108 वां जयंती समारोह


12 जुलाई 2024 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने प्रतिवर्ष 25 जून को संविधान हत्या दिवस मानने की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित करने के साथ ही देश में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ मनगढ़ंत दुष्प्रचार शुरू हो गया।


सन् 1960-70 के दशक में एकाधिकार-युक्त पूंजीवाद व पूर्व राजा-महाराजाओं का वर्चस्व बढ़ने लगा था। जिससे समतामूलक व्यवस्था स्थापित कर सम्यक विकास असंभव-सा लग रहा था। तब श्रीमती इंदिरा गांधी ने क्रांतिकारी कदम उठाते हुए संभावना-समृद्ध वातावरण बनाने में कामयाबी हासिल की थी। अब पुनः हर वर्ग के लिए बेहद निराशाजनक वातावरण बन गया है। गंभीर अध्ययन के बाद इंदिरा माता को प्रेरणाश्रोत मानते हुए उनके मार्ग को अपनाकर सम्यक विकास व नवक्रांति के संकल्प के साथ हमने नौ मुद्दों पर केंद्रित सम्यक अभियान की शुरुआत 2 मई 2022 को रीवा से की थी। सम्यक अभियान ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक अवसरों से जोड़ने, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को शोषण से मुक्ति दिलाकर नियमित नौकरी के अवसर दिलाने, आउटसोर्सिंग प्रणाली से कर्मचारियों की नियुक्ति पर पाबंदी लगाने, श्रम कानूनों को निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए हितसाधक बनाने, उपेक्षित वर्ग को न्याय दिलाने, कृषि क्रांति हेतु इंडस्ट्री सेंट्रिक कम्युनिटी फॉर्मिंग सिस्टम अपनाने तथा पूर्व राजा महाराजाओं के पास पड़ी अकूत संपत्ति को सरकारी घोषित कर उस धन का उपयोग कर बेरोजगार युवाओं का भविष्य संवारने जैसे मुद्दों को लेकर अभियान शुरू किया, तो बड़ी संख्या में युवा अभियान से जुड़ने लगे।


सम्यक अभियान की प्रेरणाश्रोत इंदिरा गांधी है। जो हमारे बीच न होकर भी कार्यों, विचारों व क्रांतिकारी निर्णयों के रूप में हमें सदैव अपनी मौजूदगी का अहसास कराती है। जब इंदिरा माता के खिलाफ दुष्प्रचार शुरू हुआ तो मेरा चुपचाप सहन करते हुए बैठे रहना उचित नहीं था। इसलिए मैंने दिल्ली, मुंबई, भोपाल, नागपुर, जयपुर व लखनऊ में पत्रकार वार्ता आयोजित कर मीडिया के माध्यम से इंदिरा जी के कार्यों, विचारों व क्रांतिकारी निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाना शुरू किया। 19 नवंबर2024 को ग्वालियर में इंदिराजी की 107 वीं जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए बड़े परिवर्तन के लिए चार वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान की शुरुआत किया।


उकताशय की जानकारी देते हुए सम्यक अभियान के प्रमुख, गुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध, लेखक व विचारक भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि इंदिराजी के 108 वे जयंती वर्ष को सृजन वर्ष के रूप में मनाते हुए वर्ष भर में छोटे-बड़े 107 आयोजन इंदिरा गांधी सृजन वर्ष समारोह के आयोजित किए जा चुके है तथा 108 वां समारोह इंदिराजी की 108 वीं जयंती के दिन भोपाल में रविन्द्र भवन के पास मुक्ताकाश मंच में राष्ट्रीय स्तर के समारोह के रूप में आयोजित किया जा रहा है।


श्री रोकड़े ने बताया कि चार वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान


मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में संचालित है। सम्यक अभियान को चलाने हेतु मध्यप्रदेश को 6 प्रांतों, छत्तीसगढ़ को 3 प्रांतों व राजस्थान को 6 प्रांतों में बांटा गया है। महात्मा गांधी ने 6 जनवरी 1921 को छिंदवाड़ा के चिटनिस गंज से असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी। सम्यक अभियान द्वारा उसी स्थान से 6 जनवरी 2026 से इंदिरा ज्योति यात्रा शुरू की जायेगी। जिसके माध्यम से हर घर, हर द्वार तक इंदिरा जी के कार्यों व विचारों को पहुंचाने का लक्ष्य है।


श्री रोकड़े ने बताया कि 9 जनवरी 2025 को तत्कालीन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को निर्देश दिया कि वे सम्यक अभियान द्वारा संचालित इंदिरा ज्योति अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करे। उसके पश्चात पीसीसी से प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए अपील जारी की गई तथा पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा को सम्यक अभियान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने ही अपने पत्र में 19 नवंबर 2025 को भोपाल में इंदिरा गांधी 108 वें जयंती समारोह को राष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनाने के निर्देश दिए थे। जिसे ध्यान में रखते हुए पीसीसी की ओर से उक्त समारोह हेतु पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.