Type Here to Get Search Results !

Ads

मंत्री पहलाद पटेल ने दिया मनरेगा अभियंताओं को आश्वासन...



 8 सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल पर थे कर्मचारी 


 भोपाल मनरेगा अभियंताओ ने अपनी हड़ताल समाप्त की कर दी है। पिछले 90 दिनों से यह आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थे।  अभियंताओं के बीच पहुंचे विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल ने उन्हें आश्वासन दिया, वहीं संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार समीले ने कहा कि वह 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थे जिसमें समयमान वेतनमान के साथ ही अनुकंपा नियुक्ति सहित 8 मांगी थी। जिनका समाधान मंत्री के आश्वासन के बाद होने की उम्मीद है ।इधर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना था की अभियंताओं की जो मांगी थी उन्हें गंभीरता से सुना गया है । मैं उनके विभाग का मुखिया हूं।  सभी मांगों पर विचार किया जा रहा है जो भी समस्याएं होंगी उनका समाधान किया जाएगा । 

अध्यक्ष सतीश कुमार समीले कहा कि मंत्री जी के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की जा रही है सभी कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं लेकिन जो हमारी मांगे उसे पर आश्वासन दिया गया है अगर आश्वासन के बाद भी हमारी मांगों का निराकरण नहीं होता तो यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा हमारी प्रमुख मांग है जो थी जिसमें अनुकंपा नियुक्ति वेतन वृद्धि को लेकर विसंगतियां तथा निलंबन को लेकर भी मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इस प्रकार के आंदोलन धरना प्रदर्शन के बाद अगर प्रदेश सरकार के द्वारा आश्वासन ही दिया जाता है समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो कर्मचारियों का मनोबल गिरता है जबकि कर्मचारी प्रदेश के कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ खड़े हुए हैं जब-जब सरकार का आवश्यकता पड़ी है कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया है ईमानदारी और वफादारी के साथ कार्य करते चले आ रहे हैं लेकिन इसके बाद जी भी देखा जा रहा है कि कर्मचारियों की जो हित और हितेषी बनने की बात सरकार करती है वह धरातल पर दिखाई नहीं देती है क्योंकि कहीं ना कहीं कर्मचारियों के हित में जो घोषणा की जाती है उन घोषणाओं पर अमल नहीं किया जाता है तभी तो कर्मचारी आंदोलन पर उतरते हैं और तभी जाकर आंदोलन का जन्म होता है ऐसी भी विसंगतिया सरकार के द्वारा क्यों उत्पन्न की जाती हैं सरकार को चाहिए कि समस्या आने से पूर्ण ही उनका निराकरण करना चाहिए लेकिन ऐसा होता नहीं है आज भी ग्रामीण एवं पंचायत मंत्री पहलाद पटेल के द्वारा आश्वासन दिया गया है खुले मंच से लेकिन इस समस्या का और उनकी मांगों का निराकरण कब तक होता है यह आने वाला समय बताएगा

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.